ऋषिकेश- पुलिस ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्ग अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष्य में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र के समस्त पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने तथा आचार संहिता के नियमों का पालन कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेश निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं ऋषिकेश क्षेत्र में उपस्थित होकर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के साथ ऋषिकेश शहर के अति संवेदनशील पोलिंग बूथों
में ज्योति विकलांग स्कूल ऋषिकेश, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, लाला जातिराम स्कूल रेलवे रोड, शिशु मंदिर रेलवे रोड, टीएचडीसी ऋषिकेश का निरीक्षण किया। चुनाव के समय अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पर आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News