ऋषिकेश- गुलदार के हमले से घायल किशोरी के उपचार के लिए वन विभाग ने दी 15 हजार रुपए की राहत राशि का चेक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नरेंद्र नगर के दोगी पट्टी में गुलदार के हमले से घायल 14 वर्षीय किशोरी के उपचार के लिए वन विभाग की ओर से 15 हजार रुपए की राहत राशि का चेक परिजनों को सौंप गया है। 35 हजार की राहत राशि का चेक कुछ दिनों बाद परिजनों को और दिया जाएगा। नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज अधिकारी जुगल किशोर चौहान ने बताया कि 20 जनवरी को 14 वर्षीय करिश्मा भंडारी पुत्री कमल सिंह पर दोगी पट्टी में गुलदार ने अचानक हमला कर दिया था। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। किशोरी के उपचार के लिए विभाग की ओर से सहायता राशि के रूप में 50 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें से पहली किस्त के रूप में किशोरी के परिजनों को 15 हजार रुपए का चेक सौंप दिया गया है। बताया 35 हजार रुपए का चेक कुछ दिनों बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। रेंजर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गुलदार की दहशत को देखते हुए ग्रामीणों को चौकस रहने के लिए भी कहा गया है। गुलदार को जंगल में रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर गुलदार पर अपनी निगरानी बनाए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News