ऋषिकेश- नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उपरोक्त कर्म में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
उक्त क्रम में 23 जनवरी की रात्रि गस्त के दौरान एक अभियुक्त को चंद्रेश्वर नगर से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का
नाम पता महेश पुत्र रामधारी निवासी गली नंबर 24 शीशम झाड़ी मुनीकीरेती के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में कांस्टेबल तेज सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News