ऋषिकेश- 9 फरवरी को सादगी से मनाया जाएगा श्री दुर्गा शक्ति मँदिर का वार्षिक उत्सव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्री दुर्गा शक्ति मँदिर कमेटी की ओर से आगामी 9 फरवरी को मंदिर का वार्षिक उत्सव सादगी के साथ मनाया जाएगा।
सोमवार को मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप मल्होत्रा की अध्यक्षता में मनीराम मार्ग स्थित मंदिर सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी 9 फरवरी को कोबिड नियमो का पालन करते हुये मंदिर का वार्षिकोत्सव सादगी से मनाया जायेगा। बैठक का संचालन महामंत्री पं. ज्योति शर्मा ने किया ने की। उन्होंने कहा कि हर माह की अष्टमी को मँदिर में हवन यज्ञ किया जायेगा। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राजेश रावल, अनिल विरमानी, पंकज जुनेजा, प्रदीप कोहली, प्रतीक कालिया, सजल खुराना, रमन नारंग, अनिल मेहरा आदि सेवादार मौजूद थे।
