ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 3064 नये मरीज मिले, 2985 मरीज स्वस्थ हुए 11 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है। नए पॉजिटिव मरीजों की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 3064 नए पॉजिटिव मिले जबकि कोरोना से 11 मरीजों की मौत हो गई। चिंताजनक आंकड़ा यह है कि अब एक्टिव केस बढ़कर 31280 हो गए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 403465 पर पहुंच गए हैं। कोरोना महामारी में अब तक 7491 मौतें हो चुकी हैं।
राज्य में सैंपल पॉजीटिविटी 11.76 फीसदी हो गई है जबकि रिकवरी रेट 88.32 फीसदी हो गया है। आज अगर जिलों की बात करें तो देहरादून में कोरोना के 870 केस आए हैं। यूएसनगर में 529, नैनीताल में 243, अल्मोड़ा में 148, बागेश्वर में 67,
चमोली में 169, चंपावत में 28,हरिद्वार में 485, पौड़ी में 306,पिथौरागढ़ में 37, रूद्रप्रयाग में 25, टिहरी में 58, उत्तरकाशी में 99 नए मामले सामने आए।
आज देहरादून में नौ मरीजों की मौत हुई जबकि नैनीताल और पौड़ी में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। आज राहत की खबर यह रही है कि कोरोना के 2985 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News