ऋषिकेश- वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा रावत ने खरीदा नामांकन पत्र निर्दलीय ठोक सकती है ताल
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ भाजपा नेत्री व राज्य आंदोलनकारी उषा रावत ने नामांकन पत्र भी खरीद कर कुछ कहे बगावत के संकेत दिए हैं। इससे ऑल इज वेल मानकर चल रही भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है।
सोमवार को पार्टी की दिग्गज नेता राज्य आंदोलनकारी उषा रावत ने नामांकन पत्र खरीद कर बगैर कुछ कहे सीधे तौर पर बगावत के संकेत दे दिए हैं। यानि वो चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोक सकती हैं। इसकी सूचना मिलते ही उनके तमाम समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए और बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की। साथ ही समर्थकों ने उन्हें चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद लगातार हो रही उपेक्षा से उषा रावत आहत हैं।
पार्टी के कई मंचों पर वो इस बात को रख भी चुकी हैं। उन्होंने इस बार पार्टी से टिकट मांगा था। हालांकि जिस दिन पर्यवेक्षक आए उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। संपर्क करने में उषा रावत ने माना कि उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा है। कहा कि अभी वो समर्थकों के साथ बैठक में व्यस्त हैं, जल्द स्थिति स्पष्ट करेंगी।
