ऋषिकेश- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लवन्या आत्महत्या मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कार्यकर्ताओं द्वारा तहसीलदार के माध्यम से केरल के राज्यपाल को लवन्या आत्महत्या केस मिशनरी स्कूल के धर्म परिवर्तन मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान प्रांत मंत्री काजल थापा ने बताया कि इस प्रकार का घिनौना कृत्य बिल्कुल असहनीय है, बालिकाओं का प्रताड़ित करके उनका धर्म परिवर्तन कराने का मामला एक गंभीर विषय है। इसको केंद्र सरकार व राज्य सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। अभाविप् इस मामले की कड़ी निंदा करता है और राज्य प्रशासन से मांग करता है कि इस मामले मे दोषी पाए जाने वाले लोगों पर उचित से उचित कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालो मे जिला संयोजक शुभम शर्मा, सह संयोजक अंकुर अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक भट्ट, वीरेंद्र चौबे, अक्षिता कश्यप, प्रांत खेल संयोजक विनोद चौहान, कॉलेज इकाई अध्यक्ष दीपक कुमार, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत, शिवानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News