ऋषिकेश- थाना मुनिकीरेती पुलिस ने एक किलोग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के तस्कर को एक किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलायें जा अभियान के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को 01 किलोग्राम अवैध चरस के साथ थाना मुनिकीरेती क्षेत्रा अंतर्गत माचिस फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना मुनिकीरेती पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मैं अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता भूपेंद्र कुमार s/o स्वर्गीय विनोद कुमार निवासी ग्राम भटवाड़ा पट्टी नैलचामी थाना घनसाली टिहरी हाल निवासी बुरासवाडी निकट श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी जेबीएम चंबा के रूप में हुई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी,
प्राभारी CIU लखपत बुटोला,
उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडे, एचसीपी योगेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, का. अनिल सालार शामिल थे।
