ऋषिकेश- थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बीमा कंपनी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे ठगने वाले दो अभियुक्त किये गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे ठगने वाले दो अभियुक्तों को मय 6 मोबाइल, 5 एटीम, चेकबुक के साथ गिरफ्तार किया है । प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के कुशल निर्देशन में थाना मुनिकीरेती पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तहरीर के मुताबिक वादी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल से फोन आया कि वह बीमा कंपनी से बोल रहा है आपकी पॉलिसी लैप्स चल रही है यदि आप कुछ रुपए एलआईसी में जमा करवाते हैं तो आपका पूरा पैसा रिटर्न हो जाएगा। इस पर वादी द्वारा विश्वास कर उक्त अज्ञात व्यक्ति के कहने में आकर अलग-अलग समय पर लगभग 6,23,000 रूपए इंडियन बैंक के खाताधारक सुनील रावत पुत्र महेंद्र रावत निवासी f-371 रोहिणी सेक्टर 9 नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के खाते में डाल दिए। वादी के पास अन्य मोबाइल नंबर 8794684698, 9129755341 जिन्होंने अपने नाम सुनील रावत उपरोक्त अश्विनी नेगी व भगवानदास बताए थे। विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती को प्राप्त हुई थी। विवेचनात्मक कार्रवाई में विनय प्रताप सिंह पुत्र प्रेमवीर सिंह निवासी 168a गली नंबर 2 हरित विहार बुरारी नई दिल्ली तथा 2 मोहम्मद आजाद अंसारी पुत्र मोहम्मद अशफाक अंसारी निवासी फ्लाइट नंबर 1409 फ्लोर टावर ए डीएलएफ मोती महल दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित एक कार सफेद रंग तथा अभियुक्त विनय प्रताप से 20000 रूपए नगद तथा अभियुक्त आजाद अंसारी से 30000 रूपए नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अभियुक्त गणों से धोखाधड़ी करने से संबंधित मोबाइल फोन, चेक बुक, पेन ड्राइव, एटीएम कार्ड आदि बरामद किए गए हैं।
उक्त मामलों में दोनों अभियुक्तों द्वारा अब तक करीब 30-35 लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है विवेचना जारी है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार
कॉन्स्टेबल 196 शशांक तिवारी,
कॉन्स्टेबल 181 अजयवीर,
कांस्टेबल 89 विकास सैनी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News