ऋषिकेश- राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडक्रॉस समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का राजीव लोचन आश्रम के महंत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और आज के युग में इसकी नितांत आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि स्थानीय पार्षद विपिन पंत ने कहा कि युवा वर्ग को बिना किसी हिचक के रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है। यह भ्रम अनावश्यक है कि रक्तदान से कमजोरी आती है वरन इससे कई बीमारियां स्वयं की भी दूर होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के खोए हुए गौरव को दोबारा स्थापित करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा विद्यालय को जो गौरव काफी वर्ष पूर्व प्राप्त था उसे पुनर्स्थापित करने का उनका पूर्ण प्रयास है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रभारी सचिव वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की सेवा में समर्पित एक ऐसा संगठन है। जो स्वच्छता व रक्तदान से लेकर तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सुधार के लिए प्रयासरत रहता है। साथ ही उन्होंने रेड क्रॉस की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश प्रभारी राहुल त्रिपाठी ने युवाओं का आवाहन किया कि रक्तदान जैसे पवित्र दान को करके युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद के वरिष्ठ भारत स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करना होगा।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, एलएम जोशी, संजय ध्यानी, आरएस विश्वकर्मा, सुशील रावत, हरेंद्र राणा, सरोज लोचन, लता अरोड़ा, इंदु नेगी, सरोजनी सजवान, केसी जोशी, डॉ. अरुणिमा, शुभम बुटोला, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News