ऋषिकेश- जल पुलिस ने त्रिवेणी घाट गंगा में डूबते हुए युवक को बचाया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश पर समय करीब 04 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गंगा नदी मे डूब रहा है| प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी पर तैनात जल पुलिस एवं चौकी पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचकर डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। जल पुलिस एवं अन्य पुलिस ने द्वारा मौके पर पहुंच कर तुरंत राहत बचाओ कार्य शुरू कर जल पुलिस कर्मियों के द्वारा गंगा नदी में डूब रहे उक्त व्यक्ति को गंगा नदी से सकुशल बाहर निकाला गय।| जिसके बाद उसके परिजनों को उक्त घटना से अवगत कराते हुए चौकी त्रिवेणी घाट पर बुलाकर उक्त युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। डूबने से बचाए गए युवक एवं उसके परिजनों के द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई। डूबने से बचाए गए युवक का नाम पता
अनिल दत्त पुत्र यशपाल दत्त निवासी गुमानीवाला। युवक को बचाने वाली पुलिस चौकी टीम में
उपनिरीक्षक उत्तम रमोला चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट,कांस्टेबल अरुण गुसाईं शामिल थे।
