ऋषिकेश- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी 1अक्टूबर की रात्रि को रामपुर तिराहे के शहीद स्मारक को 501 दीपों से रोशन करेंगे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य आंदोलनकारियों की ओर से 1 अक्टूबर की रात्रि रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर 501 दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा 2 अक्टूबर को शहीदों के श्राद्ध के रूप में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों की ओर से 1 अक्टूबर की रात्रि रामपुर तिराहा शहीद स्मारक को 501 दीपक ओके रोशनी से जगमगाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड शहीदों के श्राद्ध के रूप में 2 अक्टूबर को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर उत्तराखंड की स्थापना की है। इनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

%d bloggers like this:
Breaking News