ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती को सभी 29 बूथों पर मनाया। शनिवार को एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रेरणास्रोत प्रखर राष्ट्रीयवादी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल के सभी 29 बूथों पर बूथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं स्वर्गाश्रम मंडल के लक्षमण झूला स्थित बूथ संख्या 144 पर मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, शक्ति केंद्र के संयोजक अश्विनी गुप्ता, बूथ अध्यक्ष त्रिवेंद्र नेगी महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रृद्वासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने पंडित के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नीव रखी गई। दो सदस्यों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनकर उनके दिखाए गए अंत्योदय के लक्ष्य की पूर्ति करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर उसको लाभान्वित करने का काम कर रही है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बढ-चढ कर अपनी भागीदारी निभा रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं को डिजीटल योजना के द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाने का काम कर रही है। इससे उनके हक का पैसा सीधे उन्हें मिल पा रहा है। इस अवसर पर मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज डोबरियाल, मोहन नागर, श्याम वर्मा, अंकित कोहली, नीरंजन गुप्ता, प्रेम कुमार, शिवा ठाकुर, बाला देवी, शीला कश्यप, दीपा मिश्रा, कृष्णा बत्रा, शकुंतला तडियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
