ऋषिकेश- हरीश चंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज मे पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरीश चंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सोमवार को रेलवे रोड स्थित विद्यालय परिसर में अध्यापिका संध्या गुप्ता के सानिध्य में छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर स्वच्छता व कोविड-19 विषय पर छात्राओं द्वारा पोस्टर पेंटिंग चार्ट बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर हो या बाहर स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। करो ना जैसी घातक बीमारी को स्वच्छता से भगाया जा सकता है इसके लिए हमें स्वयं व दूसरे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका पूनम राणा, विनीता आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News