ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के लक्ष्मण झूला शक्तिकेंद्र से हुआ बूथों के सत्यापन कार्यक्रम का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व बूथ सत्यापन अधिकारी विपिन कैंथोला, क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडीमंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा एवं शक्ति केंद्र लक्षमण झूला के संयोजक अश्विनी गुप्ता ने संयुक्त रुप से
कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद शक्तिकेंद्र लक्षमण झूला की सभी छः बूथों के कार्यकारिणी गठन की समीक्षा की गई। इसमें बूथ अध्यक्ष, पालक एवं पन्ना प्रमुख सहित सम्मस्त् कार्यकारिणी उपस्थित रही। बूथ सत्यापन अधिकारी द्वारा सभी बूथों के समुचित गठन एंव उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्बेनजर पार्टी के स्लोगन मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर प्रदेश संगठन द्वारा जरूरी दिशा निर्देश सभी कार्यकर्ताओं को दिये गए।इसके साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसा राजनैतिक दल है, जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के बलबूते भविष्य में प्रदेश एंव राष्ट्रीय स्तर का नेता बनकर प्रदेश एवं देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी का परिवार उसी इच्छा शक्ति के बलबूते आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हम उस राजनैतिक दल के सदस्य होने के नाते हमें अपने आप पर और अपनी पार्टी पर विश्वास जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार एंव प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के सभी विकास कार्यों को जनता से साझा कर पार्टी के अंतोदय के स्वप्न को आत्मसात करते हुए उनके लाभ जनता तक पहुचाने चाहिए। जनता को सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता चल सके और वह विकास की पर्याय भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दे सके। विधायक ऋतु खंडूडी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम सभी लोगों को एकजुट होकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों को जनता से साझा कर सशक्त एवं मजबूत सरकार बनाने में अपना योगदान देना होगा। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो देश और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, मंडल मंत्री मदन भंडारी, धर्मवीर पंवार, बिजेंद्र बिष्ट, धनवीर पंवार, देवेंद्र गौड, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, मनोज पंवार, सचिन चोपड़ा, जीतू अवस्थी, शयाम वर्मा,
महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, मीना श्रीवास्तव, बाला देवी, दीपा मिश्रा, शकुंतला तडियाल, रूकमणी देवी।युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, सूरज नेगी, शमशेर भंडारी, दीपक नौटियाल, राजीव भंडारी, राधेलाल शाह, प्रेम कुमार, विवेक भारती, मोहन नागर, विकास भंडारी, आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News