ऋषिकेश- 30 अगस्त को बूथ पर दिखेंगे भाजपा टिहरी जिले के सभी विधायक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा में इन दिनों बूथ स्तर तक पर संगठन की मजबूती की कवायद में जुटी है।
30 अगस्त पर टिहरी जिले के सभी विधायक भी इसमें शिरकत करेंगे। बूथ समिति सत्यापन अभियान के संयोजक नलिन भट्ठ ने बताया कि अभी तक जिले में 700 बूथ समितियों का सत्यापन किया जा चुका है। 30 अगस्त को जिले में भाजपा के सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के एक-एक बूथ समिति के सत्यापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ढालवाला के बूथ 50 पर, टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी जाखणीधार मंडल में बूथ संख्या 133 पर, घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह घनसाली मंडल के बूथ संख्या तीन, प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार बूथ संख्या 74, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी कीर्तिनगर के ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 67 पर बूथ समिति का सत्यापन करेंगे। नलिन भटट ने बताया कि इसको लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 31 अगस्त तक सभी 927 बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News