ऋषिकेश- शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित शपथ गृहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
रविवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मा कुमारी आरती बहन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ब्रह्म कुमार शर्मा, महासचिव नरेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पीडी अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय गोयल, उप महासचिव दिनेश मुदगिल, सचिव नरेश गर्ग, उप सचिव हरीश अरोड़ा को शपथ दिलाई।
ब्रम्हाकुमारी आरती बहन ने कहा कि कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों की सेवा में सराहनीय कार्य किया गया है।
समाज में विभिन्न क्षेत्रों में हमारे वरिष्ठ जन अपनी सहभागिता दिखा कर युवाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जिस समाज में वरिष्ठ जनों का सम्मान होता है वह समाज संस्कारवान बनता है,हमारी संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना सिखाया है। हमें अपने बुजुर्गों का हमेशा आदर करना चाहिए। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने यह साबित कर दिया है कि समाज में अच्छे कार्य करने के लिए उम्र कभी भी बाधा नहीं रहती और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज हित में निरंतर कार्य कर सकते हैं।
इस अवसर पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष हरीश ढींगरा, पूर्व महासचिव एसपी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पीडी तिवारी, केएस राणा, कमला प्रसाद, सत्येंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News