ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 38 नये मरीज मिले, 59 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शनिवार को पहली बार सक्रिय संक्रमितों की संख्या 500 से नीचे आ गई है। आज राज्य में 23125 लोगों के नमूने लिए गए और 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 59 संक्रमित स्वस्थ हुए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून जिले में सर्वाधिक 8, हरिद्वार में 6, अल्मोड़ा में 4, नैनीताल व पिथौरागढ़ में 3-3, बागेश्वर, चमोली, चंपावत व टिहरी में 2-2, यूएस नगर व उत्तरकाशी में 1-1 तथा पौड़ी में शून्य मामले आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News