ऋषिकेश- उत्तराखंड मे पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- विजय सारस्वत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश संगठन मंत्री कॉन्ग्रेस विजय सारस्वत ने कहा कि उत्तराखंड में जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक पन्ना और बूथ प्रमुखों की तैनाती के साथ उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में आयोजित कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन मंथन शिविर के बाद कांग्रेस ने चुनाव मैदान में पूरे लाव लश्कर के साथ जाने की तैयारी कर ली है। इसके चलते प्रदेश में जन जागरण यात्राएं प्रारंभ किए जाएंगे। आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री बदले जाने के साथ कोई भी ऐसा विकास कार्य नहीं किया है, यही सरकार की उपलब्धि रही है। प्रदेश व केंद्र में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए है । बेरोजगार नौकरी के लिए परेशान है , किसी को भी रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया गया है। प्रदेश की जनता जहां उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश के रूप में जानती है। परंतु बिजली के बिल अधिक आने के कारण बिजली जलाने से भी डर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा मंत्री के रूप में साबित हो रहे हैं ।जिन्होंने जनता को बुलाने के लिए एक लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए जाने का झुनझुना पकड़ाने का प्रयास किया है। लेकिन जनता पूरी तरह समझ चुकी है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है । जिससे कोई भी आमजन के कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिसकी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जांच कराई जाएगी। उत्तराखंड की जनता ने तय कर लिया है। कि अब वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी । पत्रकार वार्ता में उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र बिष्ट, मनोज गोसाई, दीप शर्मा , लल्लन राजभर , दीनदयाल विवेक तिवारी, ललित सक्सेना, संजय भारद्वाज, विजयपाल रावत आदि मौजूद थे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News