ऋषिकेश- पूर्व एसडीओ महेंद्र सिंह ने साथियों के साथ की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ महेंद्र सिंह ने बड़ी संख्या में साथियों के साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व एसडीओ महेंद्र सिंह व उनके साथियों को फूल माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर राजपाल खरोला ने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास कर बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे धीरे-धीरे कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। इससे लगता है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी। वर्तमान समय में प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल से अजीज आ गई है। प्रदेश की जनता परिवर्तन के मूड में है।

%d bloggers like this:
Breaking News