ऋषिकेश- राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने वैक्सीन सेंटरो मे परखी व्यवस्थाएं

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रतीत नगर पंचायत घर(रायवाला) व स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी इंटर कॉलेज हरिपुर कला में स्थापित वेक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी के साथ जायजा लिया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के दिशा निर्देशन पर उत्तराखंड में भी महा वैक्सीनेशन अभियान को गति दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिले के तमाम केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है ताकि कोरोना के खिलाफ और मजबूती से इस जंग को लड़ा जा सके। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगाने की अपील भी की। इस दौरान महामंडलेश्वर ललितानंद, महंत कमल दास, गीतांजलि ज़ख्मोला प्रधान, मनोज ज़ख्मोला, राजेश लखेड़ा, पवन शर्मा, अंकित बोखण्डी, विशाल भट्ट,अजय शाहू, सुरेंद्र रयाल, अनिल कुमार, बीना बंगवाल, करन मौर्य, अजय गिहार, अनिता भट्ट आदि मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News