ऋषिकेश- प्रखर देशभक्त व उच्च कोटि के विद्वान थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी – दिनेश सती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जीवन पर्यंत राष्ट्र की सेवा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर देशभक्त व उच्च कोटि के विद्वान थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर को हमेशा भारत का अभिन्न अंग माना और इसके लिए संघर्ष करते रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपाई देवेंद्र दत्त सकलानी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जीवन में कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया उन्हें राष्ट्रहित में जो उचित लगता था वह कार्य कर देते थे। फिर चाहे उन्हें मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से त्यागपत्र देना पड़ता था वह भी दे देते थे। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के सच्चे सपूत थे हमे उनके बलिदान को व्यर्थ नही जाने देना चाहिये हमे अपने अंदर उनकी जैसी बलिदानी भावना रखनी चाहिए।

पूर्व सभासद व भाजपा नेता हरीश तिवाड़ी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मानना था कि एक देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान होना चाहिए उन्होंने इसके लिए जीवन भर संघर्ष किया लेकिन तत्कालीन सरकारें इसका कोई समाधान नहीं निकाल पाए। लेकिन वर्तमान मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाकर उनकी सोच को साकार कर दिया। प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। नमामि गंगा के प्रदेश सयोजक कपिल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वचनबद्ध, निष्ठापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है l इस अवसर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन सक्सेना,संजय शास्त्री, संदीप गुप्ता, शिव कुमार गौतम, अनीता तिवारी, राजेश दिवाकर, सुमित पवार, रीना शर्मा, प्रभाकर शर्मा, नेहा नेगी, जयंत किशोर शर्मा, अजय गुप्ता,विनोद भट्ट,सचिन अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News