ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 200 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी पर 200 पव्वे देशी शराब की तस्करी करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम द्वारा बीती देर रात्रि अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी संजय कॉलोनी पटेल नगर थाना पटेल नगर देहरादून को एक्टिवा स्कूटी UK07DE8406 पर 200 पव्वे देशी शराब जाफरान की तस्करी करते जयराम आश्रम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनित कुमार,कॉन्स्टेबल सचिन राणा, कॉन्स्टेबल विकास कुमार आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News