ऋषिकेश- प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की मौजूदगी में आप में शामिल हुए पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मिशन विजय शंखनाद के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की उपस्थिति में पूर्व प्रदेश महामंत्री ग्राम प्रधान संगठन व पूर्व प्रदेश सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के संजय पोखरियाल ने अपने सर्मथकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर दिनेश मोहनिया ने कहा जनता बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस के पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलाराम रतूड़ी ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अन्य सदस्यता ग्रहण करने वालों में विक्रम रावत, देवेन्द्र ममगाई, दीपक कुमार, प्रकाश झा, अनिल चन्द्रेश्वर नगर, मनीष खत्री, दलीप, विकास, अनिल पासवान, सुरेश धामंदा, दलीप प्रसाद आदि शामिल थे। आम आदमी पार्टी विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लालमणि रतूडी ने कहा कि जो लोग वास्तव में प्रदेश का विकास चाहते हैं वही लोग आज आम आदमी पार्टी से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित विश्नोई, संगठन मंत्री दिनेश असवाल, संगठन सचिव दिनेश कुलियाल, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विजय पंवार, चन्द्रमोहन भट्ट, गणेश बिजल्वाण, प्रवीण असवाल, सुनील सेमवाल, धनपाल सिंह, संजय सिलस्वाल, ज्ञान रावत, उमंग देवरानी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News