ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को एम्स मे एयर लिफ्ट किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग के पास घोलतीर में सोमवार सुबह हुए कार एक्सीडेंट में गंभीररूप से घायल एक 5 वर्षीय बालक को इलाज हेतु एअर लिफ्ट कर देर शाम एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। रूद्रप्रयाग के घोलतीर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में घायलों में से एक 5 वर्षीय बालक को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल काॅलेज श्रीनगर रेफर किया गया था। लेकिन बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राज्य सरकार की एअर एंबुलेंस के माध्यम से देर शाम एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार सिर की गहरी चोट की वजह से गंभीररूप से घायल 5 वर्षीय हर्षित की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चे को एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News