लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ

देहरादून : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। अखंड पाठ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला श्रीमती गुरमती कौर सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News