ऋषिकेश- कांग्रेसियों ने दुष्कर्म के आरोपी ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर का पुतला फूंका

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हान पर ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी के
कांग्रेस जनों ने हरिद्वार जिले से ज्वालापुर भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा की महिला नेत्री द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने पर विधायक के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी कर पुतला फूंका। इसके साथ ही विधायक की गिरफ़्तारी कर उन्हें बर्खास्त करने की माँग की है। कहा कि बीजेपी नेता एक के बाद एक महिलाओं के उत्पीडनों के आरोपों में लिप्त पाये जा रहे हैं। लेकिन सरकार उनको बर्खास्त करना तो दूर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। इससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं इन अपराधों में सरकार की भी मौन सहमती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहाँ एक और भाजपा के नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है वही दूसरी और इनके विधायक के खिलाफ भाजपा की महिला नेत्री द्वारा बलात्कर जैसे संगीन आरोप लगाए जाते है। इस से ये साफ जाहिर होता है कि भाजपा की ये सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी संवेदनशील है, इनके नेताओं के खिलाफ आये दिन कोई ना कोई आरोप लगते रहते है। हमारी पुलिस प्रशासन और शासन से मांग है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इन्हें बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए । प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेस जन विधानसभा सुरेश राठौर द्वारा किये कहो कृत्य की भर्त्सना करते हैं और उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा पंजीकृत करने की माँग करते हैं । पुतला फूंकने वालों में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अशोक शर्मा, नन्द किशोर जाटव, राम मूर्ति वर्मा, हर्ष शर्मा, संजय टंडन, रोशनी देवी, सीमा देवी, दीपक जाटव, ऋषि पोसवाल, मधु जोशी, इमरान सैफी, पुनंजय भारद्वाज, कमलेश शर्मा, राजेंद्र जाटव, राम कुमार, संजय भारद्वाज, प्रदीप जैन, हरिओम, आर्यन गिरी, सत्येन्द्र पवार, ऋषि, मंटू यादव और एनएसयूआई अध्यक्ष शिवा सिंह मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News