ऋषिकेश- केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक दिल्ली एम्स में भर्ती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स में भर्ती कराया गया है। इसकी वजह पोस्ट कोविड समस्या बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा या केंद्रीय मंत्री के स्टॉफ के स्तर से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरिद्वार के सांसद एवं केंंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए थे। उन्होंने अपना कामकाज संभाल लिया था। अचानक उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित समस्या आ गई।
मंगलवार को उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कोविड समस्या की वजह से भर्ती कराया गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
भाजपा के तमाम नेता इस बारे में उनके स्टॉफ से जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News