ऋषिकेश-एम्स में म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के अब तक 110 मरीज भर्ती
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ( बृहस्पतिवार) शाम 7 बजे तक म्यूकोर माइकोसिस( ब्लैक फंगस) के कुल 110 केस आ चुके हैं। इनमें से उपचार के दौरान 7 गंभीर मरीजों की मृत्यु पूर्व में हुई है। अस्पताल से अभी तक 2 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 2 गंभीर मरीजों देहरादून निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष व बिजनौर ,यूपी निवासी 58 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 99 मरीज भर्ती हैं।

