ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2146 नये मरीज मिले,6306 स्वस्थ हुए, 81 की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 2146 मामले आए हैं 6306 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए और 81 की कोरोना से मौत हुई। राज्य में संक्रमण लगातार घटने से लोगो में राहत है।
गुरूवार को राज्य में 2146 नए मामले सामने आए 81 की कोरोना से मौत हुई और रिकॉर्ड 6306 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से रिकवरी रेट बढ़कर 84 प्रतिशत से अधिक हो गया है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 39177 है। बहरहाल, पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 178, बागेश्वर में 74, चमोली में 153, चंपावत में 41, देहरादून में 330 ,हरिद्वार में 219 , नैनीताल में 261, पौड़ी में 181, पिथौरागढ़ में 252, रूद्रप्रयाग 98, टिहरी में 51 , यूएसनगर में 205 उत्तरकाशी जिले में 103 नए मामले सामने आए।

%d bloggers like this:
Breaking News