ऋषिकेश- नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना ने ली शपथ
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक महेश जीना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली विधानसभा भवन पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने भी सर्वप्रथम अपने कार्यालय में पूजा अर्चना कर सरकारी कार्य शुरू किया।
