ऋषिकेश- टीएचडीसी के सहयोग से गजा में बनेगा 50 बेड का कोविड सेंटर – सुबोध उनियाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टिहरी एवं अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए गजा अस्पताल में भी टीएचडीसी के सहयोग से 50 बेडों का कोविड सेंटर बनाया जाएगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने खाड़ी सीएचसी में निर्माणाधीन कोविड सेंटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया टिहरी और अन्य जनपदों से प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले कोविड सेंटरों में पहुंच रहे हैं। नरेंद्रनगर स्थित अस्पताल में आईसीयू और आॅक्सीजन प्लांट उपलब्ध है, यदि आवश्यक होगा तो एक ओर आॅक्सीजन प्लांट यहां लगाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गजा स्थित अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। टीएचडीसी के सहयोग से यहां 50 बेडों का कोविड सेंटर बनाया जाएगा। इस कोविड सेंटर का निर्माण होने के बाद टिहरी जनपद में करीब 700 बेडों की सुविधा उपलब्ध होगी। इस
मौके पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. जगदीश जोशी उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News