ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 5654 नये मरीज मिले,4806 मरीज स्वस्थ हुए,197 की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5654 नए मामले सामने आए। 197 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 4806 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना से राज्य में 197 मौत हुई इसने आम लोगों में दहशत और बढ़ा दी है। राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 80000 हो गई। एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ रिकवरी रेट गिरकर 68.32 प्रतिशत रह गया है। बहरहाल, पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 339 , बागेश्वर में 138, चमोली में 215, चंपावत में 42, देहरादून में 1423 , हरिद्वार में 464 , नैनीताल में 1037, पौड़ी में 482, पिथौरागढ़ में 246, रूद्रप्रयाग 51 , टिहरी में 405 , यूएसनगर में 384 उत्तरकाशी में 428 नए मामले सामने आए।
