ऋषिकेश- कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 14 युवा हिरासत में चेतावनी देकर छोड़ा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने अनावश्यक रूप से घूमने वाले 14 लड़कों को हिरासत में लिया और चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत कोविड-19 के दौरान जारी “कोविड कर्फ्यू” का कढ़ाई से पालन करवाया गया। “कोविड कर्फ्यू” के दौरान दी गई समय सीमा के बाद नियमों का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले 14 लड़कों को पकड़ कर थाने लाया गया। जहां सभी को चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। कहा कि भविष्य में दोबारा घूमते दिखाई दिए तो इन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर पॉइंट बनाकर सख्ती से चेकिंग कर नियमों का पालन करवाया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News