ऋषिकेश- कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल को खरोला ने वैक्सीनेशन स्थल पर बांटी पानी की बोतलें
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने देहरादून रोड स्थित वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंचकर लंबी कतारों में खड़े लोगों को पानी की बोतले वितरित की है।

राजपाल खरोला ने बताया कि 2 दिन पूर्व शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्य में व्यवस्थाएं लचर है लोग लंबी कतारों में खड़े हैं और पीने के लिए पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। जब ऐसी शिकायत उन तक पहुंची तो उन्होंने बगैर देरी किए स्वयं यह बीड़ा उठाया और पीने के पानी की बोतले लेकर वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने लंबी कतारों में खड़े लोगों को पानी की बोतलें दी और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी पीने के लिए पानी मुहैया कराया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक तरफ तो उद्घाटन करके वैक्सीनेशन के कार्य का श्रेय लेना चाहती है। वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन स्थलों पर आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इससे स्पष्ट होता है की सरकार की नियत सिर्फ दिखावे की है पहले दिन तो वैक्सीनेशन स्थल पर टेंट तक की व्यवस्था नहीं थी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मांग को उठाया तब जाकर सरकार द्वारा टेंट लगाया गया और अब इन स्थलों पर पीने का पानी जैसी मूलभूत व्यवस्था भी न होना दर्शाता है कि सरकार सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जो भी करना है वह सामाजिक संस्थाओं व आम नागरिकों को स्वयं ही करना होगा। खरोला ने बताया कि वह वैक्सीनेशन स्थल पर सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के मुताबिक सिर्फ 4 लोगों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग मास्क ग्लव्स आदि सभी निर्देशों का पालन करते हुए पहुंचे ।
