ऋषिकेश- अवैध 74 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 74 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने अवैध नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई।
गठित टीम को 112 के माध्यम से हैंडसेट पर सूचना प्राप्त हुई कि जाटव बस्ती में मनोज अपने घर से शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर चीता पुलिस ने मनोज के घर पर पहुंचकर चेकिंग की गई तो एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में तीन अलग-अलग ब्रांड के 74 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
अभियुक्त का नाम और पता मनोज पुत्र भगवत निवासी नई जाटव बस्ती के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News