उत्तराखंड

ऋषिकेश- हरिश्चंद्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में हुई विचार गोष्ठी,बड़ी संख्या में छात्राओं ने विचार प्रकट किये

त्रिवेणी न्यूज 24 ऋषिकेश – हरिश्चंद्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की…

ऋषिकेश- एम्स ने मरीजों को किया पोषण के प्रति जागरूक इस मौके पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि आहार एवं पोषण का महत्व हमारी सामान्य जीवनशैली में कितना अहम होता है। सही पोषण नहीं मिलने पर होने वाले रोगों जैसे चयापचय (मैटावोलिज्म) रोगों की रोकथाम में सही पोषण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। संस्थान की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता की देखरेख में स्वस्थ जीवन के लिए पोषण जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ्य भोजन से ही हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है तथा सही भोजन से ही हमारा शारीरिक तथा आर्थिक विकास होता है। प्रो. सत्यवती राणा, डॉ. किरण मीणा व डाॅ. अनु अग्रवाल ने भी विशेषरूप से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डा. अनु अग्रवाल ने ओपीडी में आए मरीजों तथा उनके तीमारदारों को पोषण तथा जीवनशैली को लेकर जागरुक किया। उन्होंने मरीजों को खाद्य पदार्थों के समूहों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि हमारे खाने के साथ खाद्य समूहों को किस प्रकार से अपने प्रतिदिन के आहार में लेना चाहिए। जिसमें उन्होंने खान समूह जैसे अनाज, दाल फल सब्जियों घी तेल चीनी तथा मेवे के अलग अलग प्रकार के बारे में बताया कि किस तरह से इन सभी खाद्य पदार्थों के सभी प्रकार को अपने आहार में सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर उन्होंने खाद्य समूह के बाबत बताया कि इन खाद्य समूहों के उपयोग से किस प्रकार से हम अपने शरीर में सामान्य पोषण तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। इस मौक पर उन्होंने भोजन से मिलने वाले पोषण तत्व जैसे कार्बोहाईड्रेट्स, प्रोटीन्स, रेशे, पानी तथा सुक्ष्म पोषण तत्व जैसे बिटामिन्स, खनिज पदार्थ की उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी

त्रिवेणी न्यूज 24 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से ओपीडी में स्वस्थ…

Breaking News