ऋषिकेश- हरिपुरकलां के ग्रामीणो ने पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग में अंडर पास मार्ग बनाने को दिया धरना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ग्रामीण संघर्ष समिति हरिपुरकला की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर पास मार्ग बनाने की मांग को लेकर धरना दिया गया। शनिवार को समिति के अध्यक्ष संजय पोखरियाल के नेतृत्व में हरिपुर कला के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के विरुद्ध धरना दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से ग्रामीणों के आवागमन के लिए अंडर पास मार्ग बनाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से अंडर पास की व्यवस्था नहीं की गई तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर देवराज, प्रेम लाल शर्मा, मोहनलाल असवाल, सविता शर्मा, प्रेम लाल शर्मा, शांति मनोरी, निर्मला देवी, प्रवीण देवी, प्रताप भंडारी, देवेंद्र सेमवाल, रवि बाबू शर्मा, प्रताप सिंह, ललिता मंगाई, आशीष भट्ट, आशुतोष शर्मा, अजय रावत, विकास रयाल आदि मौजूद थे

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News