ऋषिकेश- दून अस्पताल में धारचूला के विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – प्रदेश में कोराना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह महामारी अब तक न जाने कितने लोगों की जान लील चुका है। शुक्रवार को धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हरीश धामी की बेटी को बुखार की शिकायत थी उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को दून अस्पताल में धामी की बेटी ने दम तोड़ दिया। फिलहाल उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हरीश धामी की बेटी लॉ की स्टूडेंट थी। हरीश धामी की बेटी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में ईश्वर से परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की।

%d bloggers like this:
Breaking News