ऋषिकेश-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आई डी पी एल(IDPL) आकर 500 बेड के निर्माणधीन अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया

त्रिवेणी न्यूज़ 24
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को दोपहर में ऋषिकेश आईडीपीएल ग्राउंड पहूंचे क्योकि वहा पर 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल का काम युद्धस्तर पर जारी है उसके निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे वही उन्होंने कहा कि 500 बेड का आईडीपीएल ऋषिकेश में और 500 बेड का हॉस्पिटल सुशीला तिवारी हल्द्वानी में बन रहा है जिससे यहां मरीजों को काफी राहत मिलेगी और उपचार समय पर मिल पाएगा प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का उन्होंने धन्यवाद किया कि उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले ही मैंने उनसे आग्रह किया था और उन्होंने तुरंत अनुमति दे दी और 500 500 बेड के तो हॉस्पिटल हमारे राज्य में कोविड मरीजों के लिए बनाए जा रहे हैं और यह इससे काफी कोविड मरीजों को फायदा होगा उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते संकट संक्रमित मरीजों की संख्या पर कहा कि हम यहां पर सुविधाएं दे रहे हैं जो भी हम यहां पर दे सकते हैं हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और यहां पर किसी चीज की कोई कमी ना हो और जैसे कि 2 हॉस्पिटल में बन रहे हैं इसके अलावा जो भी हम दे सकते हैं सड़क बिजली पानी आधारभूत जो जरूरत है वह पूरी की जा रही है और केंद्र सरकार राज्य सरकार को पूरी मदद कर रही है और कोविड के वैक्सीनेशन की बात है तो वह भी यहां पर अभी चल रहा है 18 से 45 साल के ग्रुप को भी जल्द ही वेक्सीन शुरू की जाएगी और दूसरा मीडिया के बंधुओं को कहा कि इनको फ्रंट लाइन वारियर के तौर पर हम रखेंगे और जल्दी ही इनको भी वैक्सीन यहां पर लगाई जाएगी कुंभ में हमने मीडिया बंधुओं को वैक्सीन लगाई ऐसे में हम सब का ख्याल रख रहे हैं दरअसल आईडीपीएल मैं तो 500 बेड का हॉस्पिटल बन रहा है इसे डीआरडीओ बना रहा है और यह कोविड मरीजों के लिए खासकर गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों के लिए यहां पर काफी मदद मिलेगी वहां के मरीजों को वही कुमाऊं क्षेत्र के जो मरीज हैं उनको सुशीला तिवारी हल्द्वानी में जो 500 बेड का बन रहा है हॉस्पिटल उससे राहत मिलेगी उपचार समय पर मिल पाएगा और कोई भी आपातकाल स्थिति में यह फायदेमंद होगा इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत अनेक लोग मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News