ऋषिकेश- उत्तराखंड मे जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा एनएसए (NSA):- डीजीपी अशोक कुमार
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – डीजीपी अशोक कुमार ने साफ कर दिया कि अब जमाखोरों, कालाबाजारी करने वालो को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा ऐसेे कुकृत्य करने वालों पर एनएसए लगेेगा। पुलिस के मुखिया अशोक कुमार ने एसपी टिहरी तृप्ति भट्ट की मुहिम मिशन हौसला को पूरे प्रदेश मे लागू करने का भी फैसला किया है। मिशन हौसला में लोगो को मेडिकल मदद व आपात स्थिति में मदद मिलेगी। इसकी नोडल एजेंसी थानां होगा थाना प्रभारी स्तर से ही सभी की अधिक से अधिक मदद हो सके ये तय करेगा जो लोग किसी की मदद करना चाहते है तो वो भी सीधे अपने निकटतम थाने को दे सकता है। डीजीपी अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि टिहरी पुलिस का फार्मूला पूरे प्रदेश में लागू होगा। कोरोना कर्फ्यू को लेकर नियम शुरू से ही सख्त हैं। जहां पर कोविड कर्फ्यू के दौरान कमियां थी तो उनको सही किया गया है। जिसके चलते सभी एसएसपी को निर्देशित किया है कि वह अपने जनपदों में सख्ती से गाइडलाइन का पालन करवाए. जैसे देहरादून के हनुमान चैक बाजार में लगातार भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर भीड़ पर काबू किया गया है।
