ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 1953 नये मरीज मिले,483 मरीज स्वस्थ हुए,13 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना के 1953 नए मामले आए हैं और 13 संक्रमितों की मौत हुई हैं। वहीं 483 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 14024, स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 99 हजार 380, मृतकों की संख्या 1793 व सक्रिय-प्रभावी संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार 10,770 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के देहरादून जिले में 796, हरिद्वार में 525, नैनीताल में 205, यूएस नगर में 118, अल्मोड़ा में 92, टिहरी में 78, चंपावत में 28, चमोली व उत्तरकाशी में 8-8, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में 6-6 तथा पिथौरागढ़ में 4 नए मामले आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News