ऋषिकेश- भाजपा ऋषिकेश नगर मंडल ने कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि देश में सामजिक उत्थान तभी संभव है जब दलित शोषित का विकास होगा। बाबा साहेब न केवल दलितों के लिए बल्कि सर्व समाज के लिए सदैव प्रेरणा श्रोत रहेंगे वे उच्च कोटि के विद्वान थे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ही हमारे देश के संविधान की रचना की थी वे सदैव आपसी बन्धुत्व को महत्व देते थे। उनके विचारों की प्रासंगिकता सदैव कायम रहेगी। इस अवसर पर सुदेश कंडवाल, इन्द्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, प्रदीप कोहली,बृजेश चन्द्र शर्मा, राजू नरसिम्हा, ऋषि कांत , भूपेंद्र राणा, राकेश अग्रवाल, सतीश पाल , राहुल दिवाकर , अविनाश अग्रवाल आदि मोजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News