ऋषिकेश- वरिष्ट पत्रकार दुर्गेश मिश्रा ने मेयर अनिता ममगाईं पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पत्रकार दुर्गेश मिश्रा ने महापौर अनीता मंमगाई पर
कई घंटों तक बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है
पत्रकार ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर महापौर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


बुधवार को पत्रकार दुर्गेश मिश्रा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने अवगत कराया कि मंगलवार को परीक्षित मेहरा ने उन्हें फोन कर एक प्रकाशित खबर के वार्तालाप के लिए देहरादून रोड स्थित महापौर के कैंप कार्यालय बुलाया। वह खुद और उनका एक रिपोर्टर रजत प्रताप सिंह महापौर के कार्यालय पहुंचे। महापौर की ओर से उनसे एक खबर प्रकाशन को लेकर सवाल पूछे गए।


आरोप लगाया कि इसके बाद बात करते-करते अनिता मंमगाई और उनके कुछ पार्षद व अन्य चाटुकार लोगों ने उनसे मारपीट कर दी इतना ही नहीं बंधक बनाकर किसी नुकीले हथियार के बल पर पार्षद विजय बडोनी तथा उनके साथियों द्वारा दोनों को डराया धमकाया गया। पोर्टल सोशल मीडिया पर हमसे अनाप-शनाप बुलाकर व लिखवा कर अपने पक्ष में बोलते हुए माफी मांगने जैसा कृत्य करवाया गया। साथ ही उन लोगों ने जबरजस्ती डरा धमकाकर पत्रकार दयाशंकर पांडे का नाम भी लेने को कहा। इस मामले में वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भी मिले जहां मेयर के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है
नगर निगम के मेयर अनिता मंमगाई ने अपने पति पर लगाए गए आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News