ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 1925 नये मरीज मिले, 405 मरीज स्वस्थ हुए,13 मरीजो की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 1925 रिकॉर्ड मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 112071 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 9353 है, आज 405 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 98897 है। अभी तक 1780 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 44201 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3019155 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 20766 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 88.24% हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 54 क्षेत्र बन गए है। आज उत्तराखंड में 13 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश सेे 01, कैलाश अस्पताल देहरादून से 02, हिमालयन अस्पताल से 05 और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 05 की मृत्य हुईं है।
