ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 1334 नये मरीज मिले,605 मरीज स्वस्थ हुए, 7 मरीजो की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 1334 रिकॉर्ड मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 110146 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 7846 है, आज 605 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 98492 है। अभी तक 1767 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
35098 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2974954 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 27109 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 89.42% हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 52 क्षेत्र बन गए है। आज उत्तराखंड में 07 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश सेे 03, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून से 03 और मैक्स अस्पताल देहरादून से 01 की मृत्य हुईं है।

%d bloggers like this:
Breaking News