ऋषिकेश- उत्तराखंड मे करोना विस्फोट आज 791 नये मरीज मिले,351 मरीज स्वस्थ हुए, 7 की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 791 रिकॉर्ड मामले आये है । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 103602 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 3607 है, आज 351 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 96647 है। अभी तक 1736 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 48072 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2785288 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 17788 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 93.29 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 24 क्षेत्र बन गए है। आज उत्तराखंड में 07 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश में 03, कैलाश अस्पताल देहरादून से 01, हिमालयन अस्पताल से 01, सुशीला तिवारी अस्पताल से 01और सिनर्जी अस्पताल देहरादून से 01 की मृत्यु हुई है।

%d bloggers like this:
Breaking News