ऋषिकेश-ऋषिकेश नगर उद्योग व्यापार के चुनाव मे संजय व्यास व प्रतीक कालिया ने जनसंपर्क कर समर्थन जुटाया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- जनसंपर्क करने पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व प्रतीक कालिया का रेलवे रोड बनखंडी व्यापार मंडल के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव के अंतिम चरण में संजय व प्रतीक के जनसंपर्क का कारवां आज रेलवे रोड साईं मार्केट पहुंचा। इस दौरन व्यापारियों ने दोनों प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए उन्हें जीत का भरोसा दिलाया। मंगलवार शाम दोनों प्रत्याशियों ने रेलवे स्टेशन स्थित साईं मार्केट से बनखंडी, शांति नगर, सोमेश्वर नगर के व्यापारियों से जनसंपर्क कर व्यापारिक हितों के नाम पर उनके पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क करने वालों में हरीश तिवाडी,संदीप गुप्ता,इंद्रकुमार गोदवानी, राकेश पारछा,विनोद पाल,नीरज सिंह,शिवकुमार गौतम,राजेश दिवाकर,नित्यानंद जोशी,राजीव भारद्वाज,विवेकानंद जोशी,संजीव पाल,प्रशांत पाल,विशाल कक्कड़,सुनील बजाज,सुभाष पाल गोपाल दत्त सती शामिल रहे।
