ऋषिकेश- देहरादून मे अपर मुख्य सचिव ने किया कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण के बाद भी कोविड ऐप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने का एवं लगातार मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि “दवाई भी, कड़ाई भी“ का अनुपालन अवश्य करें। ज्ञातव्य हो कि सचिवालय परिसर में सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये कोविड – 19 टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News