ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 547 नये मरीज मिले,323 मरीज स्वस्थ हुए, 2 की आज हुई मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में 547 नए मामले आए हैं, साथ ही दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। वहीं 323 संक्रमित आज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक लाख 2811, स्वस्थ हुए संक्रमितो की संख्या 96296 और सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3201 हो गई है। वहीं राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या देहरादून में 10, हरिद्वार में 1, नैनीताल में दो-लक्ष्मी विष्णु विहार पीली कोठी व दरोगा निवास दो नहरिया व टिहरी में एक कुल 14 कंटेनमेंट जोन घोषित घोषित हो गए हैं। जबकि आज देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में 54 और महंत इंदिरेश अस्पताल में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में 224, हरिद्वार में 194, यूएस नगर में 51, नैनीताल में 33, पौड़ी गढ़वाल में 21, टिहरी गढ़वाल में 16, अल्मोड़ा, चमोली व रुद्रप्रयाग में 2-2, बागेश्वर व चंपावत में 1-1 जबकि पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में शून्य मामले आए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News